Menu bar

New Releasing soon...my new novel कंपू 007..a topper's tale कंपू 007...a topper's tale
New इस ब्लॉग के पोस्ट को मीडिया में देखने के लिये MORE menu के Milestone पर क्लिक करें..
Showing posts with label Short stories. Show all posts
Showing posts with label Short stories. Show all posts

Tuesday, October 2, 2018

कहानी - समय


साहित्य में गहरी रूचि रखने वाले शैलेन्द्र राठौर की एक और कहानी आप
stories,story,nitendra,verma,nitendra verma, nitendra blog
Sahilendra Rathaur
सब के सामने है | पढ़िए और पसंद आये तो like, comment और share करिये...
 








कहानी - समय 

एकता time कितना हुआ है? लंच में अभी और कितनी देर है? जया ने पूछा था।
एकता ने घड़ी देखने के लिए जैसे ही अपनी आंखें कलाई की ओर मोड़ी कि एकता की आंखे फटी की फटी रह गई। एकदम स्तब्ध, अवाक सी खड़ी एकता को याद आया कि आज तो वह घड़ी बांधना ही भूल गई। उसके माथे पर पसीने की बूंदे उभर आई थी, उसे ऐसा लग रहा था जैसे आज वह बहुत बड़ी भूल कर गई हो और ऐसा लगे भी क्यों ना आखिर आठ साल में आज ऐसा पहली बार हुआ जब एकता ने अपने हाथ मे वह घड़ी ना बाँधी हो। 

एकता को ऐसे सुन्न सी अवस्था मे देख जया ने उसके काँधे पर हाथ रखते हुए पूछा- क्या हुआ एकता? 
एकता ने माथे का पसीना पोछते हुए कहा- शायद आज घड़ी बांधना भूल गई, बस थोड़ी ही देर में लंच होने वाला है। बच्चो को होमवर्क देकर मिलते है अपन लंच में ।


इतना कहकर एकता फिर से बच्चों को पढाने में लग गई, लेकिन एकता का मन किताब में कम और अपनी सुनी कलाई पर ज्यादा जा रहा था। आंखे बार बार वहीं जा रही थी। उसे याद आ रहा था कि सुबह नहाने के बाद जब वह तैयार हो रही थी और घड़ी बांधने ही वाली थी कि उसकी 2 साल की बिटिया मिष्ठी खेलते खेलते गिर गई, एकदम से उसके रोने की आवाज आई और वह भागकर उसे सम्भालने में लग गई, इसी बीच उसे स्कूल आने में देर होने लगी और जल्दी से काम निपटाकर वह स्कूल आ गई।


टन टन टन... इस घंटी की आवाज सुन एकता को याद आया स्कूल का half time हो गया।


लंच टाइम में एकता अपना टिफिन बॉक्स लेकर  बैठी लेकिन उसका मन खाने में नही लग रहा था। उसने अपना टिफिन पैक किया और वहां से उठकर बगीचे की ओर चल दी। बगीचे में एक लंबी सी बेंच है जिस पर एकता रोजाना अपनी उंगलियां फेरती है, उसे ऐसा लगता है जैसे वहा कोई और भी है जो उसकी हथेलियों को सहलाता है। एकता आंखे बंद कर के उस बेंच पर बैठी और अतीत की यादों में खो गई।


उसे याद आ रहा था जब आठ साल पहले इस स्कूल में वह गेस्ट टीचर बनकर आई थी। यही पर उसकी मुलाकात मोहित से हुई थी। मोहित स्पोर्ट्स टीचर था। धीरे धीरे उनमे दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। उसे याद आ रहा था कि मोहित हमेशा लंच टाइम में एकता का ही टिफिन पहले खोलता और फिर खाने बैठ जाता था, जब एकता बोलती कि मै क्या खाऊँगी तो बोलता था - खूबसूरत लड़कियों को खाने की क्या जरूरत है?
ऐसे ही वह उसे बहुत तंग करता रहता था। खेल के पीरियड में भी वह स्टूडेंट के साथ साथ एकता को भी ग्राउंड पर ले जाता था। यही पर उसने खो - खो का खेल भी खूब खेला । दोनो एक दूसरे के साथ बहुत खुश थे। 
एक दिन जब एकता का जन्मदिन था तो दोनो इसी बेंच पर बैठे थे। मोहित ने पूछा - एकता बताओ तुम्हे जन्मदिन पर क्या तोहफा चाहिए? 


एकता- तुम्हारा प्यार ही मेरे लिए सबकुछ है। घर आकर मेरे पापा से अपनी शादी की बात करो।
मोहित- हां, कल ही तुम्हारे घर आकर मै तुम्हारे पापा से तुम्हारा हाथ मांगता हूं, और अभी तुम्हारे हाथ मे यह घड़ी बांधता हूँ। तुम्हारा बर्थ डे गिफ्ट है यह। ये सिर्फ एक घड़ी नही है, यह मेरा प्यार है। मैं चाहता हूँ जब जब तुम अपनी कलाई पर इसे बांधो तुम मुझे याद करो, मुझे महसूस करो। समय कितना ही तेज़ बढ़ता जाएगा पर हमारा प्यार ओर एक दूसरे का साथ और भी ज्यादा गहरा होता जाएगा । इसे हमेशा अपनी कलाई पर बांधे रखना एकता।  


एकता- हाँ मोहित यह तुम्हारा प्यार हमेशा मेरी कलाई पर बंधा रहेगा। 
मोहित- ठीक है फिर मै कल आता हूं तुम्हारे घर, आज रात को मुझे इंदौर जाना है। माँ को भी यह खुश खबरी देना है।


इतना कह कर मोहित वहां से चला गया, लेकिन दूसरे दिन मोहित एकता के घर उसका हाथ मांगने नही जा पाया। एकता उसकी राह देख रही थी लेकिन मोहित नही पहुँचा। 


कुछ देर बाद एकता को खबर लगी कि मोहित का एक्सीडेंट हो गया और अब वह इस दुनिया मे नही रहा। 
गुजरी हुई ज़िन्दगी की इस घटना को याद कर के एकता की आंखों में आंसू आ गए। यू तो इस हादसे को आठ बरस हो गए थे लेकिन मोहित की यादें आज भी एकता के दिल मे बसी है। उसे याद आ रहा था कि वह इस हादसे के बाद टूट गई थी और किसी दूसरे शख्स से शादी करने का सोच भी नही सकती थी , लेकिन माता पिता की समझाइश के आगे उसकी एक न चली।  मोहित से मिला जन्मदिन का वह तोहफा अपनी कलाई पर वह हमेशा बांधे रखती है। इतने साल गुजर गए पर वह गुजरे हुए समय से बाहर निकल ही नही पाई।


यह सब सोचते सोचते एकता का मन बहुत भारी हो गया, उसने अपनी स्कूटी उठाई और घर की ओर चल दी। घर पहुचते ही एकता ने वह घड़ी बाँधी। कलाई पर घड़ी बांधते ही एकता की आंखों में फिर से आंसू छलक पड़े। वह मोहित को याद कर के सोचने लगी..
तू जो अचानक से हाथ छोड़कर
वहुत दूर चला गया है,
उन्ही ज़ख्मो को भरने की कोशिश में हूँ मै। 
वक़्त आज वहुत आगे निकल गया है,
पर आज भी तेरे साथ बिताए हुए समय के धागों से बंधी हूँ मैं......



Written by...

शैलेन्द्र राठौर                       
S.W.O., Allahabad Bank
B.A., M.A. (Economics), PGDCA



--------------------------------------------------------------

***नितेंद्र वर्मा की जल्दी ही रिलीज़ हो रही किताब "कंपू 007...a topper's tale" के चुनिन्दा अंश  पढ़ने के लिए क्लिक करें...

-->   Sample 1
 -->   Sample 2

Sunday, July 9, 2017

लघुकथा - "आवाज"




शैलेन्द्र राठौर 
शैलेन्द्र राठौर की लिखी लघुकथा "आवाज"...पढ़ें...पसंद आये तो कमेंट व शेयर जरूर करें..









लघुकथा - आवाज

रोहित को आज इंजीनियरिंग कॉलेज में बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड मिल रहा था । रोहित के लिए ये अवार्ड  बहुत खास था क्यों कि रोहित ने ये अवार्ड सामान्य बच्चों के कॉलेज में जीता था जबकि
रोहित मूक बधिर था। वो न बोल पाता था और ना ही सुन पाता था । मंच पर उसे बुलाया गया और उसे ट्रॉफी दी गई | फिर इशारो में उससे पूछा कि उसे कैसा लग रहा है | उसने अपनी माँ की तरफ इशारा किया और इशारे से ही बताया कि ये उसकी माँ की वजह से संभव हुआ। फिर प्रिंसिपल ने रोहित की माँ को अपने पास मंच पर  बुलाया  और दो शब्द बोलने को कहा |

रोहित की माँ ने बोलना शुरू किया...रोहित जब पैदा हुआ तब हमारे घर में बहुत खुशिया मनाई गई लेकिन जब रोहित थोड़ा बड़ा हुआ तब हमें पता चला कि वो बोल सुन नही सकता | इसके पापा और
में सदमे में आ गए। चूकि हम गाँव में थे इसलिए ऐसा कोई स्कूल नही था जहाँ रोहित को पढ़ा सकें । शहर में रहना मुश्किल था क्योंकि रोहित के पिता की पुश्तेनी खेती बाड़ी थी। सभी ने कहा कि रोहित को मूक बधिर हॉस्टल में डाल दो। लेकिन मैं नही मानी क्योंकि मेरा बेटा बोल सुन नही सकता था तो वो मेरे बिना कैसे रह सकता था। मैंने अकेले शहर में रहने की ठानी । 5 साल के रोहित को लेकर में इंदौर आ गई। यहां एक मूक बधिर स्कूल में इसका एडमिशन करवाया और खुद एक प्राइवेट नौकरी करने लगी । अपने बच्चे के साथ साये की तरह रही । लेकिन कॉलेज की जब बारी आई तो उसे सामान्य बच्चो के कॉलेज में दाखिला दिलाया । जानती थी कि उसको यहां सामान्य बच्चो के साथ दिक्कत आएगी तो इसी कॉलेज में मैंने भी उसके साथ दाखिला लिया ताकि हरपल उसके साथ रह सकूँ और उसको जो समझ न आये वो में इशारो से बता सकूँ । उसके लिए मैंने अपने सारे सपने एकतरफ रख दिए। अपना पूरा वैवाहिक जीवन त्याग दिया | सिर्फ इसलिये कि मैं इसकी आवाज बन सकूँ और आज रोहित ने बेस्ट स्टूडेंट का ये अवार्ड जीतकर मेरे त्याग और बलिदान को सफल कर दिया। कहते कहते रोहित की माँ की आँखों से ख़ुशी के आंसू छलक पड़े।
      


लेखक- शैलेंद्र राठौर
पता- पुराने पुलिस थाने के पीछे, नामली
जिला रतलाम, मध्य प्रदेश
पिन 457222
mob 9406874333

Tuesday, May 30, 2017

Short story - "The Real Value"


Nitendra,speaks,hindi kahaniyan,hindi stories,poetry,poem,kawita,gazal,articles,success stories
Ankur Mishra
Here is the short story "The Real Value" written by Mr Ankur Mishra...read it..if you find it good then plz comment n share... 







The real value



Nitendra,speaks,hindi kahaniyan,hindi stories,poetry,poem,kawita,gazal,articles,success storiesIt was a Tuesday evening. Mr Verma, the retired physics lecturer who was also a great adorer of Lord Hanuman, was on his way to the famous Hanuman Temple in the city by on foot. His well ironed white shirt and grey trousers were assisting well to display his true gentleman personality. Though his black leather shoes were struggling with the dirt, but the fingers of some of his old students, who met on the way, had brushed it fairly.

Mr Verma was walking with his natural smile and his shoes with pride.
After a kilometer walk he reached the destination. He was about to put off his shoes to enter the temple, but another hand restricted him for few seconds. The shoes were wiped again.

"Pranam Guruji, How are you?" a young man asked with courtesy.
"I am good, Beta. Have you worshipped?" Guruji asked back.
"Yeah, I was just returning." He replied.
"Okay, good. Stay blessed." Guruji said.
The young man left and the conversation had ended. But another conversation was still going on between his shoes and the ground.

"Did you see all that? Did you see how many people bend to clean me?" The shoes asked with pride.
"They were not respecting you because of your character. They were respecting you due to your post, the place you belong to, and it is Guruji's feet." replied the ground.

"Oh! you poor fellow, no one gives you such respect so you are getting jealous with me." said the shoes.
"Whatever you think, but it is the truth." replied the ground calmly.

The shoes became free when the guruji put it off to enter the temple.

Another retired man, an ex-officer from the state govt. came outside of the temple. Not a single person met him with such respect since his retirement that Guruji got on a normal day. He even overheard two people talking about him- "He was very corrupt. I have heard that he never worked without taking bribe. He didn't spare even poor people and his relatives too."
The ears, which were habitual of hearing the word 'Sahab' upto the retirement, now had to hear all that.

The shoes of Guruji were relaxing outside the temple. Suddenly few feet stepped on them and had crushed them heartlessly. But with them their pride had been crushed too. They were in real pain. The ground had sympathy with them but it was happy that their pride had died.

The retired officer and the shoes had realized their real values.



by--Ankur Mishra
         Officer(Public Sector Bank)
         Sitapur(U.P.)

Tuesday, January 31, 2017

लघुकथा - बड़ा आदमी

nitendra,speaks,stories,hindi kahaniyan,articles,success stories
अंकुर पटेल



पेश है नवकलम "अंकुर पटेल" की लिखी लघुकथा "बड़ा आदमी"...








बड़ा आदमी



एक अलसाया, मुर्झाया चेहरा, तन पर कई जगह से पैबंद लगी कमीज, पैरों में घिसी चप्पल, मन में जीने का उत्साह नही और यह जाड़े की ठिठुरती सुबह अभी तक कोहरा नही छटा था । दूर तक कुछ
नही दिख रहा था। वह किसी प्रकार अपने को अपने में समेटे, घिसटते कदमो से चल रहा था । पिछले कई दिनों से कुछ खाया नही था । क्योंकि वह कुछ दिनों से बेघर है | घर पर जो थोड़ा बहुत था वह उसकी माँ, पत्नी व बच्चो को ही पूरा नही पड़ता था । भूख के मारे चला नही जा रहा था | पिछले कई दिनों से काम की तलाश कर रहा है । इसीलिए आज बड़े सवेरे ही उठ गया । उठ क्या गया जब रात-रात भर नींद नही आती तो सोना क्या । उसे याद है जब वह छोटा था तब उसके बापू उसे काम पर नही ले जाते बल्कि उसे पढ़ने भेज देते । उसके बापू कहा करते थे कि उसका बेटा एक दिन पढ़-लिख कर बड़ा आदमी बनेगा मगर एक दिन अचानक जब वह स्कूल से घर लौटा तो उसके घर पर भीड़ लगी थी । उसकी माँ रो रही थी । उसका बापू जमीन पर पड़ा था । उसका बापू मर चुका था । पर उसे नही मालूम ये कैसे हुआ और वह बड़ा-आदमी आज उन्हीं कंकड़ों-पत्थरों में अपनी तकदीर लिखता रहता है।

उसका बेटा अब समझने लगा है | वह भी अपने बापू का बड़ा-आदमी है । उसका बेटा चेहरा देख कर समझ जाता है तभी तो कई दिनों से उसे काम न मिलने पर वह झुंझलाया सा रहता तो उसका बेटा भी उससे कई दिनों से बोला नही था । वह चाहता था कि कुछ ऐसा हो जिससे वह अपना अरमान अपने से पूरा कर सके । इसी उधेड़-बुन में उसने पीछे से आते ट्रक की आवाज नही सुनी । कोहरे के कारण ट्रक ड्राइवर भी उसे न देख सका ।
    
और वह बड़ा-आदमी एक बड़े-आदमी का अरमान लिए चला गया।
                  


-- "अंकुर पटेल"
Student, B.Sc. (H), Physics,
Deen Dayal Upadhyaya College, Delhi 


(यह लघुकथा e-mail द्वारा प्राप्त | यदि आपके पास भी है कोई कहानी, लघुकथा, कविता, ग़ज़ल या लेखन विधा से जुड़ा कुछ और तो भेज दें e-mail id: nitendraverma@gmail.com पर  )

Saturday, December 24, 2016

लघुकथा - स्पर्श

nitendra,speaks,stories
शैलेन्द्र राठौर 
ग़ज़ल, शायरी, कविता व कहानी लेखन में बराबर हुनरमंद शैलेन्द्र राठौर | वह इस ब्लॉग पर पहले भी अपनी लेखनी का जादू बिखेर चुके हैं | इस बार पेश है शैलेन्द्र राठौर की लिखी नयी लघुकथा - स्पर्श 
   स्पर्श

प्रीती अपने कमरे की खिड़की से अँधेरी रात में जागते हुए तारों को देख रही थी |टिमटिम करते तारों और ठंडी हवा के झोकों में प्रीती बहुत दूर कहीं खो गयी थी |शायद कुछ ख़ूबसूरत ख्याल या गुजरे हुए कल का दर्द |

तभी उसकी व्हील चेयर को किसी ने पीछे से छुआ | प्रीती एकदम सहम सी गयी | अपनी व्हील चेयर को पलटा के उसने जब देखा तो उसकी सहेली संध्या थी | संध्या ने पूछा ‘प्रीती तुम्हारी व्हील चेयर को मैंने सिर्फ हाथ लगाया और तुम्हे एकदम से कैसे पता चल गया कि किसी ने छुआ है ?’ ‘जब भी कोई मेरी व्हील चेयर को पीछे से छूता है तो बस साहिल की याद आ जाती है ’ कहते ही प्रीती के चेहरे पर उदासी छा गयी | संध्या ने प्रीती के पास बैठते हुए कहा ‘सात साल हो गये तू उसे भूल क्यों नहीं जाती ?’

‘क्या करूंगी उसे भूलकर ? उसके साथ बिताये पल ही तो मेरी जिन्दगी के सबसे ख़ूबसूरत पल हैं | उन्ही को मैंने अपने पास समेट कर रखा है | बाकी तो जिन्दगी में कुछ है ही नही...’ उदास स्वर में प्रीती बोली थी | ‘जिन्दगी हमारे हिसाब से नहीं चलती प्रीती | वो हमेशा अपनी ही मनमानी करती है |’ संध्या ने प्रीती को समझाते हुए कहा था |

प्रीती यादों में खो गई ‘मुझे अच्छे से याद है कैसे वह कॉलेज में पूरे तीन साल मेरे साथ साए की तरह रहा | कैसे वह मुझे कार से उतारकर व्हील चेयर पर बिठाकर कॉलेज के क्लास रूम में ले जाता | खूब मस्ती मजाक करता | फिर मुझे कैंटीन ले जाता, मेरी पसंद का पूरा ख्याल रखता | मेरे लिये हमेशा स्पेशल समोसे आर्डर करता | फिर शाम को मुझे व्हीलचेयर के साथ मेरी कार तक छोड़ता...’

‘कॉलेज के एनुअल फंक्शन में मैंने कभी भाग नहीं लिया लेकिन फिर भी वो मुझे अपने साथ रखता था | मुझे अच्छे से याद है जब सभी साथ में कॉलेज की ओर से जयपुर घूमने जा रहे थे और मैंने मना कर दिया था कि मुझसे नहीं हो पायेगा तो कैसे उसने मुझे मनाया था | याद है मुझे बारिश के वो दिन आज भी जब वो मुझे तेज बारिश में लॉन्ग ड्राइव पर ले गया था और देर तक बारिश में मेरे साथ भीगता रहा था सिर्फ इसलिये कि मुझे बारिश में भीगना पसंद था | याद है तुम्हे जब एक दिन तुम, मैं, साहिल और कुछ दोस्त पिकनिक पर गये थे और मैं दूर से व्हीलचेयर पर बैठ कर झरने को देख रही थी तो कैसे साहिल ने मुझे अपनी गोद में बिठाकर झरने के पास ले गया था | उसका वह स्पर्श मेरी रूह को छू गया था | तीन साल तक वह मेरे साथ रहा लेकिन और लड़कों की तरह नहीं था वह, हमेशा अपनी जद में ही रहा |’

‘मुझे याद है कॉलेज का वह आखिरी दिन जब उसने मुझसे हाथ मिलाकर बाये कहा था और बोला था कि तुम भी मेरे साथ आगे की पढ़ाई के लिये अमेरिका चलो या तुम कहो तो मैं यहीं पढ़ाई करूं | साथ ही रहेंगे आगे भी...’
तभी संध्या बोल पड़ी ‘तो चली जाती न उसके साथ...’

प्रीती – अगर चली जाती तो वहां भी वह मेरा ख्याल रखने में ही रह जाता...

संध्या – तो फिर उसे यहीं रोक लेती | उसे रोका क्यों नहीं हमेशा के लिये ? क्यों उसे अपने से दूर जाने दिया ?

प्रीती – वो मुझसे दूर कभी गया ही नहीं | वो मुझमें ही है | जब भी कोई मेरी व्हील चेयर को पीछे से छूता है तो बरबस साहिल की याद आ जाती है | और वैसे भी प्यार कभी पूरा नहीं हो सकता है क्योंकि उसका पहला अक्षर ही अधूरा है | और मेरी भी कभी हिम्मत नहीं हुई यह जताने कि की मैं उसकी जिन्दगी में शामिल होना चाहती हूँ | फिर ऊपरवाला भी तो कभी कभी रिश्ते की तकदीर दर्द की स्याही से लिखा देता है...

कहते कहते प्रीती की आँखों में आँसू आ गये और वह फिर से अपनी व्हीलचेयर को देखने लगी...


short story by---- Shailendra Rathore
      

Sunday, December 11, 2016

लघुकथा - संवेदना

संवेदना

ऑफिस जाने के लिये रोजाना की तरह तय स्थान पर पहुँच अपनी मोटर साइकिल सड़क किनारे लगा कर मैं अपने सहकर्मी का इंतजार करने लगा | नवम्बर के आखिरी दिन थे | घना कोहरा छाया था | ठण्ड भी खूब थी | मैंने खुद को स्वेटर और जैकेट से ढक रखा था | तभी मेरी नजर पास बैठे एक अधेड़ पर पड़ी | बदन पर फटी कमीज और पतलून डाले वह व्यक्ति रह रह कर काँप रहा था | ठुट्ठी घुटनों में घुसाये उकडू बैठा वह जैसे खुद में ही सिमट जाना चाहता था | पैरों में टूटी चप्पल और लम्बे बिखरे बाल उसकी व्यथा बयान कर रहे थे |

nitendra,speaks,hindi kahaniyan,storiesउसकी हालत देख मुझे उस पर बड़ा तरस आ रहा था | मैं उसे लगातार देखे जा रहा था | आखिर ठण्ड में इसका गुजारा कैसे होगा ? दिमाग में ऐसे कई सवाल कौंध ही रहे थे कि सामने से मोटर साइकिल पर एक नवयुवक आया और ठीक उस अधेड़ के सामने रुका | मैं कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने अपने बैग से एक कोट निकाला और उस अधेड़ की ओर बढ़ा दिया | अभी तक जमीन में नजरें टिकाये उस व्यक्ति ने उस युवक की ओर आश्चर्य से देखा | ‘पहन लो पहन लो...बहुत सर्दी है...’ उस युवक ने जोर देते हुए कहा | अधेड़ फिर भी सहमी नजरों से उसे देखता रहा | ‘घबराओ मत पहन लो...’ युवक ने उसका डर भांपते हुए आगे बढ़ कर उसके हाथों में कोट पकड़ा दिया | कोट पाते ही अधेड़ ने झट से बैठे बैठे ही उसे पहन लिया | मन में संतुष्टि का भाव लिये वह नवयुवक अपनी गाड़ी मोड़ वापस लौट गया |

अभी तक उस अधेड़ की हालत पर तरस खा रहा मैं आत्मग्लानि से भर उठा | उसकी तरफ देखने की भी हिम्मत अब मुझमें नहीं थी | अपनी और उस नवयुवक की संवेदना में फर्क करना मेरे लिये अब मुश्किल नहीं था | अपने सहकर्मी को साथ लेकर मैंने खुद पर शर्माते हुए गाड़ी तेजी से आगे बढ़ा दी |



Short Story by: Nitendra Verma
                                                                              Date: December 10, 2016 Sunday


  

Saturday, September 24, 2016

लघुकथा - "शेर और आदमी"

लघुकथा 

 
nitendra,speaks,stories,articles
अदिति सिंह 
पेश है नव कलम अदिति सिंह की लिखी लघुकथा "शेर और आदमी".....इसे पढ़ें और अपने कमेंट्स अवश्य दें... 





शेर और आदमी


एक बार की बात है | एक शेर था | वह अपनी गुफा में बैठा था | जंगल में खाना न मिलने की वजह से वह शेर भूखा रह जाता था | उसने सोचा कि क्यों न आज किसी आदमी का शिकार किया जाए | वह इस विचार से बाहर निकला कि आज कुछ स्वादिस्ट खाएगा | वह शिकार की तलाश में एक खेत में पंहुचा |
nitendra,speaks,hindi kahaniyan,stories,articles
 उसने देखा कि एक आदमी हल चला रहा था | वह उस आदमी के पास गया | वह आदमी उस शेर  को देख कर डर गया और भागने लगा | शेर भी उसके पीछे भागने लगा | भागते - भागते वह आदमी एक पेड़ में चढ़ गया | उसने शेर से कहा कि मुझे छोड़ दो ! मैंने क्या किया है ? फिर थोड़ी देर रूककर उसने शेर से कहा | ठीक है, तुम मुझे खा लेना लेकिन पहले मुझे मेरे  बच्चों से मिल लेने दो | शेर ने कहा ठीक है मैं तम्हें तुम्हारे बच्चों को तुमसे मिलने दूंगा |

वह आदमी अपने घर गया | वहाँ वह अपने बच्चों से मिला | उसने अपनी पत्नी से कहा अब मुझे जाना होगा | उसकी पत्नी ने कहा : अभी–अभी तो आये हो अब कहाँ जा रहे हो | उसने सब बात बताई तो उसकी पत्नी बोली, ठीक है तो तुम्हारे साथ मै भी चलूंगी | आदमी ने उसे बहुत रोका लेकिन वह नहीं मानी | आखिर दोनों लोग उस शेर के पास चले गए | जब शेर ने उन्हें देखा तो पहले तो वह देखकर बहुत खुश हो गया लेकिन फिर उसने सोचा की इन दोनों में कितना प्यार है और अपनी बात के कितने सच्चे हैं | अतः शेर ने उनका शिकार करने का अपना विचार त्याग दिया और जंगल की ओर चला गया |



---by-  ADITI SINGH (Nikki)
Class V, St Xavier’s Sr Secondary School
Fatehpur, Uttar Pradesh, India

Friday, August 19, 2016

लघुकथा - "समाज के ठेकेदार"

समाज के ठेकेदार

हल्की बूंदाबांदी हो रही थी | अधेड़ उम्र की महिला बिना इधर उधर देखे सड़क पार कर रही थी | एक ऑटो ने अचानक से बीच सड़क पर आयी इस महिला को बचाने के लिये वाहन को मोड़ा, ब्रेक लगाये लेकिन ऑटो का बाहरी कोना महिला के लग ही गया | महिला घूम कर सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ी | ड्राईवर हड़बड़ा कर बाहर निकल आया |

महिला के सिर से खून निकल रहा था | खासी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी | चार छः लोग तुरंत आगे आये और महिला को उठा कर पीछे खाली आ रहे ऑटो में बैठाने लगे | इतने में सड़क किनारे की दुकान का मालिक दुकान के अन्दर से ही बुलंद आवाज में चिल्लाया ‘अरे बेवकूफों, पागलों...समाज के पढ़े लिखे ठेकेदारों इसे उसी ऑटो में ले जाओ |’ लोगों ने तुरंत उसे ऑटो से उतार कर उसी ऑटो में बैठा दिया जिसने उसे टक्कर मारी थी | उस दुकानदार का चिल्लाना अभी भी जारी था | ड्राईवर को घूरते हुए चिल्लाया ‘आंखे बंद कर गाड़ी चलाते हो | बहुत हवा से बातें करते हो | सड़क पर चलते आदमी औरतें दिखाई नहीं पड़ते | अभी पुलिस बुलाऊंगा सारी रफ़्तार निकल जाएगी तुम्हारी...’    
अचानक उस महिला ने कहीं जाने से मना कर दिया | ड्राईवर के इलाज के लिये पैसे देने की पेशकश के बाद भी महिला ने उसे बिना कुछ कहे जाने दिया | दुकानदार ने ऑटो वाले को क्षेत्र से बाहर न जाने की हिदायत के साथ जाने दिया | भीड़ छँट चुकी थी | महिला उसी दुकानदार की दुकान के बाहर बैठ गयी | थोड़ी देर बाद बोली ‘भैया जरा घर में फ़ोन मिला देंगे ?’ दुकानदार ने उसकी ओर बिना देखे ही जवाब दिया ‘मिला तो देता लेकिन एक तो मेरे फ़ोन में बैलेंस नहीं है और दूसरा मौसम ख़राब होने से नेटवर्क भी नहीं आ रहा...’ महिला लड़खड़ाते क़दमों से चुपचाप अंदर गली में चली गयी |


Short Story by: Nitendra Verma
                                                                              Date: July 17, 2016 Sunday


                  

Sunday, July 31, 2016

लघुकथा - मन्नत

मन्नत

राजीव को पिछले कई दिनों से पंडित जी मंदिर आते हुये देख रहे थे। उन्हें लग रहा था के राजीव कई दिनों से परेशान है। एक दिन राजीव जब सुबह सुबह मंदिर आया था तो पंडित जी ने उत्सुकता वश पूछ ही लिया- बेटा कई दिनो से तुम्हे देख रहा हूँ तुम मंदिर तो आते हो पर तुम्हारे चेहरे पर शांति नही परेशानी दिखाई देती है। आखिर क्या बात है?

राजीव वही सीढ़ियों पर ही बैठ गया और लंबी सांस लेते हुए बोला - पंडित जी आपको तो पता ही है माँ की तबियत पिछले कई दिनों से खराब है....

राजीव की बात बीच मे ही काटते हुए पंडित जी बोले— हाँ बेटा बताओ तुम्हारी माँ की तबीयत अब कैसी है? 

कुछ खास नही है पंडित जी। उन्ही को लेकर बहुत परेशान हूँ । पिछले दो महीनो मे सब डॉक्टर को दिखाया पर कुछ फरक नही है। उनकी वजह से मे अपनी नोकरी पर भी ध्यान नही दे पा रहा हूँ । मेरी बीवी भी अपनी जॉब को टाइम नही दे पा रही है । अब उनका कुछ हो जाये तो ठीक है । उनका दर्द मुझसे देखा नही जाता, भगवान उनकी सुन ले तो ठीक है। यही सब प्रार्थना कर रहा हूँ आजकल भगवान से ।

इतना कह के राजीव चुप हो गया। उसकी बात  सुन कर पंडित जी कहने  लगे ..... बेटा जब तुम छोटे थे और बहुत बीमार रहते थे तो तुम्हारी माँ रोज  यहाँ मंदिर आती और तुम्हारी सलामती की दुआ मांगती थी । मुझे याद है उन्होंने मन्नत ली थी कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगे तो वे जीवनभर यहाँ मंदिर मे माथा  टेकेगी और उन्होंने पिछले 25 वर्षो से ये किया भी और तुम बस 2 महीनो मे ही थक गए । एक माँ और एक बेटे की मन्नत मे यही फरक होता है बेटा....

पंडितजी की बात सुनकर बेटा निरुत्तर हो गया था     

short story by: Shailendra Rathaur

(यह लघुकथा ई मेल द्वारा प्राप्त | अगर आपके पास भी है कोई ऐसी ही लघुकथा या कहानी तो हमें भेजें nitendraverma@gmail.com पर )                                               




Saturday, July 23, 2016

लघुकथा - मानवता

मानवता

सभी अख़बार और न्यूज़ चैनल हिन्दू मुस्लिम के वाद विवाद से भरे पड़े थे | पूरे देश में अशांति फैली थी | कोई पड़ोसी मुल्क के मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था तो कुछ अपने ही देश के खिलाफ़ झंडा बुलंद किये जा रहे थे | एक दूसरे की खूब लानत मलानत हो रही थी | ऐसा लग रहा था जैसे इस देश में दोनों का साथ रहना अब तो मुश्किल ही है |

इन सबसे बेखबर दूर छोटे से कस्बे में एक मुस्लिम महिला अपने मायके जाने के लिये भाई के साथ बस में चढ़ी | बस छूटे पांच मिनट ही हुए होंगे कि महिला दर्द से कराहने लगी | उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी थी | आसपास कोई अस्पताल भी न था | बस वाले ने कोई चारा न देख बस वापस स्टैंड की ओर मोड़ ली | बस स्टैंड पहुँचते ही बस में मौजूद महिलाओं ने सभी पुरुषों को नीचे उतार दिया | तब तक किसी ने चादर निकाल कर चारों ओर घेरा बना दिया | बुजुर्ग महिलाओं ने अपने अनुभव का भरपूर प्रयोग करते प्रसव सकुशल तरीके से कराया | बच्चे के रोने की आवाजें सुनते ही हर यात्री की आँखों में आंसू आ गये |

बस ड्राईवर इतना भावुक हो गया कि फट से मिठाई मंगा कर सभी यात्रियों में बाँट दी | स्टैंड संचालक ने महिला की हालत को भांपते हुए अपने पैसों से उसके घर तक जाने के लिये एक वैन का प्रबंध किया | सब ने महिला को ढेरों प्यार, आशीर्वाद, स्नेह और अपना व बच्चे का ख्याल रखने के वायदे के साथ विदा किया और बस फिर अपने गंतव्य को बढ़ चली | 

मानवता फिर मुस्कुरा रही थी | इस बस में उस महिला व उसके भाई के अलावा कोई मुस्लिम न था | लेकिन किसी ने मदद लेते या देते वक्त नहीं पूछा कि कौन मुस्लिम है और कौन हिन्दू | इंसानियत की एक बार फिर जीत हुई थी | इधर जहाँ अख़बार दोनों सम्प्रदायों के बीच झड़प और पत्थरबाजी की ख़बरों से अटे पड़े थे वहीँ न्यूज़ चैनल पर इन्ही समुदायों के कथित ठेकेदारों के बीच गर्मागर्म बहस जारी थी |


Short Story by: Nitendra Verma
                                                                              Date: July 22, 2016 Friday